Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल तगड़ी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 260 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 552 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ में एमसीएक्स, वोडाफोन आइडिया, कल्याण ज्वेलर्स, टाइटन, बिड़लासॉफ्ट, आरती इंडस्ट्रीज, एनबीसीसी, डेल्हीवरी और नायका के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि मिडकैप में जी एंटरटेनमेंट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, अपोलो टायर्स, मणप्पुरम फाइनेंस, फेडरल बैंक और कॉनकोर के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। जबकि इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
