Ashoka Buildcon: ₹1,465 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट मिलते ही रॉकेट बना ये इंफ्रा स्टॉक! 10% उछला

Ashoka Buildcon Share Price: इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी के शेयरों में बुधवार, 18 नवंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। NHAI से ₹1,465 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद कंपनी का शेयर 10 फीसदी तक उछल गया। पिछले दो हफ्तों में कंपनी के हाथ लगा यह तीसरा बड़ा ऑर्डर है। जानिए क्या ये शेयर आपके पोर्टफोलियो में है?

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 10:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले दो हफ्तों में कंपनी को मिला यह तीसरा बड़ा ऑर्डर है

Ashoka Buildcon Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड के शेयरों में बुधवार, 18 नवंबर को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से ₹1,465 करोड़ के एक प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी घोषित किया गया है। इस खबर के आते ही शेयरों में 10 प्रतिशत तक की तेजी आ गई।

क्या है NHAI का यह नया प्रोजेक्ट?

यह ऑर्डर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड के तहत मिला है, जिसमें 10 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे (जुजुवा से गंडेवा सेक्शन) के 154.6 किलोमीटर से 190 किलोमीटर तक आठ लेन के एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करना है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, अशोका बिल्डकॉन को यह प्रोजेक्ट 18 महीने के भीतर पूरा करना होगा।


दो हफ्ते में मिला तीसरा बड़ा ऑर्डर

अशोका बिल्डकॉन के लिए ऑर्डर बुक के लिहाज से पिछला पखवाड़ा बेहद शानदार रहा है। पिछले दो हफ्तों में कंपनी को मिला यह तीसरा बड़ा ऑर्डर है। इससे पहले 11 नवंबर को कंपनी ने भूटान की ड्रुक ग्रीन पावर से 58.9 मिलियन डॉलर का ऑर्डर हासिल किया था। वहीं, उससे एक दिन पहले कंपनी को NHAI की ओर से ही ₹866 करोड़ का एक और 10 साल का EPC प्रोजेक्ट मिला था।

शेयरों का ताजा हाल और रिटर्न

ऑर्डर मिलने की खबर के बाद बुधवार को अशोका बिल्डकॉन के शेयर 10 फीसदी की छलांग लगाकर ₹119 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। यह 11 नवंबर के बाद शेयर में आई सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है, जब स्टॉक 11.11 फीसदी चढ़ा था।

वैसे ऊपरी स्तरों से शेयर में थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली और यह 3.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹112.27 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने 10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि इस साल अब तक इसमें 33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।