Global Market: गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कामकाज हो रहा है। ईरान पर अमेरिकी अटैक टलने से एशिया बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है। ट्रंप के बयान के बाद US मार्केट कल निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुए थे। डाओ में DAY LOW से 300 प्वाइंट की रिकवरी दिखी। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर आज हमले की योजना टाली और कहा- कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की अपील के बाद फैसला लिया। लेकिन बातचीत फेल हुई तो बड़ा अटैक करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने फिर अमेरिका को शांति का 14 सूत्रीय प्रस्ताव दिया।
