Get App

Global Market Today: चिप शेयरों में उछाल से लौटी एशियाई बाजारों की तेजी, कोस्पी करीब 3% ऊपर, क्रूड में दबाव

Global Market Today: जापान का निक्केई 225 1.88% बढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.88% की बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.41 फीसदी चढ़कर 43,473.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Sujata Yadavअपडेटेड Jul 21, 2026 पर 7:50 AM
Global Market Today: चिप शेयरों में उछाल से लौटी एशियाई बाजारों की तेजी, कोस्पी करीब 3% ऊपर, क्रूड में दबाव
Asian Market: सुबह 07.33 बजे के आसपास जापान का निक्केई 225 1.88% बढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.88% की बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया।

Global Market Today: तीन दिनों की गिरावट के बाद एशियाई शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ कामकाज करते नजर आ रहे है । दरअसल, एशियाई बाजारों में यह तेजी इस हफ़्ते मेगाकैप टेक की कमाई से पहले चिप स्टॉक्स में बिकवाली कम होने के कारण देखने को मिली है।

सुबह 07.33 बजे के आसपास जापान का निक्केई 225 1.88% बढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.88% की बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.41 फीसदी चढ़कर 43,473.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 25,170.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 3,753.36के स्तर पर दिख रहा है।

वॉल स्ट्रीट

US स्टॉक मार्केट सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ क्योंकि निवेशक इस हफ्ते के आखिर में बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों की अर्निंग्स रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें