Asian Market Today: एशिया बाजारों में मिलाजुला कारोबार कर रहा। इधर सोमवार की जोरदार तेजी के बाद कल अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली दिखी। महंगाई आंकड़ों के बाद रेट हाईक की आशंका से दबाव बना। कोरवीव (CoreWeave) के मजबूत नतीजों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चिंताओं को कम किया, जिससे अमेरिकी महंगाई के कारण वॉल स्ट्रीट में आई बिकवाली का असर कुछ हद तक संतुलित हो गया।
