Get App

Asian Market Today: एशिया में मिलाजुला कारोबार, दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर फिसले

Asian Market Today: एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिली, लेकिन कल US में जोरदार रैली दिखी। CoreWeave के नतीजों के बाद AI थीम फिर चमकी। माइक्रॉन, इंटेल और AMD सात से 12% उछले है

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 7:39 AM
Asian Market Today: एशिया में मिलाजुला कारोबार, दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर फिसले
चिप सप्लाई चेन में, SK Hynix के शेयरों में गिरावट आई, जबकि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) को शुरुआती बढ़त का कुछ हिस्सा गंवाना पड़ा।

Asian Market Today: एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिली, लेकिन कल US में जोरदार रैली दिखी। CoreWeave के नतीजों के बाद AI थीम फिर चमकी। माइक्रॉन, इंटेल और AMD सात से 12% उछले है। S&P 500 और Nasdaq में 1% से ज्यादा का उछाल आया। चिप बनाने वाली यह कंपनी इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में आई तेजी के केंद्र में रही है।

जापान का टॉपिक्स (Topix) 0.51% चढ़ा, जबकि निक्केई 225 (Nikkei 225) में 0.17% की बढ़त रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.068% गिर गया और ताइवान का TAIEX 0.24% नीचे आ गया, वहीं हैंग सेंग फ्यूचर्स (Hang Seng futures) में 0.7% की गिरावट दर्ज की गई।

चिप सप्लाई चेन में, SK Hynix के शेयरों में गिरावट आई, जबकि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) को शुरुआती बढ़त का कुछ हिस्सा गंवाना पड़ा। ट्रेडर्स ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) पर भी करीबी नजर रखे हुए थे, क्योंकि अगर एनवीडिया को लेकर निवेशकों का भरोसा डगमगाता है, तो इसका सबसे बुरा असर इसके प्रमुख सप्लायर्स पर पड़ सकता है।

भारत में, GIFT निफ्टी ने घरेलू बाजार के लिए एक सुस्त लेकिन सकारात्मक शुरुआत के संकेत दिए। लगातार कई सत्रों की जोरदार तेजी के बाद, निफ्टी और निफ्टी बैंक दोनों में ऊपरी स्तरों पर थकान के शुरुआती संकेत दिखे। इससे पता चलता है कि बाजार फिर से ऊपर की ओर बढ़ने से पहले कुछ समय के लिए 'कंसोलिडेशन' (स्थिरता या दायरे में रहने) के दौर में जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें