Asian Paints Q1 Results: देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर बुधवार, 29 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों के बाद करीब 5% तक उछल गए। एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (Net Profit) जून 2026 तिमाही में 40% बढ़कर 1,539 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी का मुनाफा 1,100 करोड़ रुपये था। कंपनी के नतीजे एनालिस्टों के अनुमान से बेहतर रहे।
रेवेन्यू 18% बढ़कर 10,542 करोड़ रुपये
एशियन पेंट्स का रेवेन्यू 18% बढ़कर 10,542 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 8,938.6 करोड़ रुपये था। CNBC-TV18 के पोल में रेवेन्यू 10,200 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
जून तिमाही के दौरान कंपनी के डेकोरेटिव बिजनेस की वॉल्यूम ग्रोथ 9% रही। CNBC-TV18 के पोल में इसके 8% से 10% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया था।
EBITDA भी अनुमान से बेहतर रहा
एशियन पेंट्स का EBITDA 33.5% बढ़कर 2,169 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,625 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा भी CNBC-TV18 के 1,870 करोड़ रुपये के अनुमान से बेहतर रहा।
कंपनी का EBITDA मार्जिन 20.6% रहा, जो पिछले साल के 18.2% के मुकाबले 240 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है। CNBC-TV18 के पोल में EBITDA मार्जिन 18.3% रहने का अनुमान लगाया गया था।
नतीजों के बाद एशियन पेंट्स का शेयर करीब 5% उछलकर इंट्राडे में 2,864 रुपये तक पहुंच गया। 2.31 बजे तक शेयर 2.66% की बढ़त के साथ 2,809 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले 1 साल में स्टॉक 16.97% चढ़ा है।
एशियन पेंट्स देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है। कंपनी डेकोरेटिव और इंडस्ट्रियल पेंट्स के अलावा वॉटरप्रूफिंग, होम डेकोर, बाथरूम फिटिंग्स, किचन और होम इम्प्रूवमेंट जैसे कारोबार में भी मौजूद है। भारत के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कंपनी का कारोबार फैला हुआ है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।