Get App

Asian Paints Q1 Results: पेंट कंपनी को ₹1539 करोड़ का मुनाफा, नतीजों के बाद 5% उछला स्टॉक

Asian Paints Q1 Results: एशियन पेंट्स ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 40% बढ़कर ₹1,539 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू में 18% की बढ़ोतरी हुई। नतीजों के बाद शेयर करीब 5% तक उछल गया। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 2:39 PM
Asian Paints Q1 Results: पेंट कंपनी को ₹1539 करोड़ का मुनाफा, नतीजों के बाद 5% उछला स्टॉक
नतीजों के बाद एशियन पेंट्स का शेयर करीब 5% उछलकर इंट्राडे में 2,864 रुपये तक पहुंच गया।

Asian Paints Q1 Results: देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर बुधवार, 29 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों के बाद करीब 5% तक उछल गए। एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (Net Profit) जून 2026 तिमाही में 40% बढ़कर 1,539 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी का मुनाफा 1,100 करोड़ रुपये था। कंपनी के नतीजे एनालिस्टों के अनुमान से बेहतर रहे।

रेवेन्यू 18% बढ़कर 10,542 करोड़ रुपये

एशियन पेंट्स का रेवेन्यू 18% बढ़कर 10,542 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 8,938.6 करोड़ रुपये था। CNBC-TV18 के पोल में रेवेन्यू 10,200 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

जून तिमाही के दौरान कंपनी के डेकोरेटिव बिजनेस की वॉल्यूम ग्रोथ 9% रही। CNBC-TV18 के पोल में इसके 8% से 10% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें