बाजार की सेकंड हाफ में जोरदार वापसी नजर आई है। निफ्टी में निचले स्तरों से करीब 100 प्वाइंट की रिकवरी नजर आई है। ICICI बैंक के अच्छे नतीजों से बैंक निफ्टी जोश में दिखाई दिया। ये करीब डेढ़ परसेंट ऊपर पहुंचा। सभी PSU बैंक में मजबूती के साथ कामकाज करते हुए नजर आये। वहीं RBI से राहत मिलने के बाद HDFC TWINS ने भी बाजार को सहारा दिया। HDFC को HDFC लाइफ में हिस्सा बढ़ाकर 50 परसेंट से ज्यादा करने की मंजूरी मिली। इससे HDFC लाइफ का शेयर 5% उछला। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने इसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि आज डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा हलचल टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स में देखने को मिली।
यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज टाटा कंज्यूमर के स्टॉक में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी की राय दी। इस स्टॉक में Q4 नतीजों से पहले डीलर्स की BTST करने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। इस शेयर में घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। इसका ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है जबकि शेयर में नई खरीदारी हुई है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने एशियन पेंट्स के शेयर में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह रही है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 5-7% तक चल सकता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)