बाजार की सेकंड हाफ में जोरदार वापसी नजर आई है। निफ्टी में निचले स्तरों से करीब 100 प्वाइंट की रिकवरी नजर आई है। ICICI बैंक के अच्छे नतीजों से बैंक निफ्टी जोश में दिखाई दिया। ये करीब डेढ़ परसेंट ऊपर पहुंचा। सभी PSU बैंक में मजबूती के साथ कामकाज करते हुए नजर आये। वहीं RBI से राहत मिलने के बाद HDFC TWINS ने भी बाजार को सहारा दिया। HDFC को HDFC लाइफ में हिस्सा बढ़ाकर 50 परसेंट से ज्यादा करने की मंजूरी मिली। इससे HDFC लाइफ का शेयर 5% उछला। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने इसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि आज डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा हलचल टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स में देखने को मिली।
