संपत्तियों को मोनेटाइज करके BSNL और MTNL को करीब 13 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। MTNL ने संपत्ति बेचकर करीब 2500 करोड़ रुपए कमाए हैं। आने वाले दिनों में एसेट मोनेटाइजेशन की रफ्तार बढ़ेगी। सरकार ने इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। ताजे आंकड़ों के मुताबिक MTNL और BSNL के एसेट मोनेटाइजेशन से बंपर कमाई हुई है। MTNL और BSNL को जनवरी 2025 तक 13,000 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।
