Aster DM Healthcare Share Price: शेयर बाजार में अगर किसी स्टॉक से लोगों को मुनाफा हो जाए तो लोगों की खुशी की कोई सीमा नहीं रहती है। इस बीच शेयर से प्रॉफिट के साथ ही लोगों को डिविडेंड से भी अच्छी कमाई करने का मौका मिलता है। कई शेयर अब डिविडेंड देने के लिए तैयार हैं, इसमें एक स्टॉक का नाम Aster DM Healthcare का भी है। एस्टर डीएम हेल्थकेयर एक स्मॉलकैप स्टॉक है। कंपनी ने प्रत्येक स्टॉक पर 1180 प्रतिशत का भारी डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से अहम तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है।
