Get App

अगले हफ्ते ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Hindalco पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कमाई के लिए Hindalco के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 666 से 670 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 650 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 645 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 07, 2025 पर 10:04 AM
अगले हफ्ते ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Bharat Forge पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने खरीदारी कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1330 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Monday : शुक्रवार को RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद बाजार का जोश फुल हाई रहा। रेपो रेट, CRR कटौती के बाद बाजार जमकर झूम गया। सेंसेक्स, नफ्टी करीब 1% की बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 747 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 252 प्वाइंट की छलांग लगाई। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Hindalco

प्रकाश गाबा ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए हिंडाल्को में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 650 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 666 से 670 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 645 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - HDFC Bank

रचना वैद्य ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एचडीएफसी बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1977 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2010 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1970 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें