Get App

Ather Energy share Price : 1 साल में 275% से ज्यादा रिटर्न देने वाला यह स्टॉक नोमुरा की टॉप EV पिक में बरकरार, 2.5% से ज्यादा भागा शेयर

Ather Energy share Price : नोमुरा का अनुमान है कि कंपनी का EBITDA मार्जिन FY27 में -6% से सुधरकर FY29 तक 5.1% हो जाएगा और कंपनी के FY29 में PAT ब्रेक-ईवन हासिल करने की संभावना है। स्टॉक नोमुरा की टॉप EV पिक में बरकरार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 10:44 AM
Ather Energy share Price : 1 साल में 275% से ज्यादा रिटर्न देने वाला यह स्टॉक नोमुरा की टॉप EV पिक में बरकरार, 2.5% से ज्यादा भागा शेयर
Ather Energy share Price : कमजोर मिक्स की उम्मीद के बावजूद, ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की औसत बिक्री कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी हो सकती है

Ather Energy share Price : नोमुरा ने एथर एनर्जी पर अपनी "बाय" रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,120 से बढ़ाकर ₹1,470 कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी को EV सेक्टर में तेजी का सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। आज गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा है कि भारत में EV का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ-साथ केंद्र और अलग-अलग राज्य सरकारों की EV-सपोर्टिव नीतियों से भी ईवी बानाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का इस्तेमाल FY26 के लगभग 6.5% से बढ़कर FY30 तक लगभग 19% हो जाएगा, जो पहले के 16% के अनुमान से ज्यादा है। इसका मतलब है कि FY26-30 के दौरान वॉल्यूम CAGR लगभग 40% रहेगा।

नोमुरा का मानना ​​है कि पूरी तरह से EV टू-व्हीलर पर केंद्रित कंपनी एथर को इस ट्रेंड का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। नोमुरा ने बताया है कि कंपनी ने FY26 में अपना मार्केट शेयर लगभग 18% बनाए रखा है। फिलहाल अभी यह सप्लाई की कमी का सामना कर रही है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि FY27 की तीसरी तिमाही में EL प्लेटफ़ॉर्म के तहत एथर (Ather) के किफायती स्कूटर और एक नए प्लांट के लॉन्च से ₹1 लाख से ₹1.25 लाख वाले सेगमेंट को टारगेट करने में मदद मिलनी चाहिए। बता दें कि यह सेगमेंट इंडस्ट्री का लगभग 45% हिस्सा है। उसने यह भी कहा कि भविष्य में नए मोटरसाइकिल प्लेटफ़ॉर्म की सफलता से उसके अनुमानों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बेहतर आउटलुक को देखते हुए,नोमुरा ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी के वॉल्यूम का अनुमान 3.99 लाख यूनिट पर बरकरार रखा है, जो सालाना आधार पर 53% ज़्यादा है। साथ ही, उसने वित्त वर्ष 2028 के लिए अपने अनुमान को पहले के 5.10 लाख यूनिट से बढ़ाकर 6.22 लाख यूनिट कर दिया है। उसने वित्त वर्ष 2029 के लिए भी 8.24 लाख यूनिट का अनुमान जारी किया है, जो साल-दर-साल 32% ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें