Au Small Finance Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52200, 52100 और 52000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 3:00 PM
Au Small Finance Bank पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 650 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल सपाट कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में चोला इनवेस्ट, कॉनकोर, सेल, इंडसइंड बैंक और डीएलएफ के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं विप्रो, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, कैन फिन होम्स और बिड़ला सॉफ्ट के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा इन्फो एज, गोदरेज कंज्यूमर, पावर ग्रिड, आईजीएल और अदाणी पोर्ट्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इंडियन होटल्स, जेके सीमेंट, ओबेरॉय रियल्टी, हिदुस्तान कॉपर और जीएनएफसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52200, 52100 और 52000 के स्तर पर नजर आये।


ये 9 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

LIC Housing Finance Future : खरीदें - 794 रुपये, टारगेट - 810/830 रुपये, स्टॉपलॉस - 780 रुपये

HPCL Future : खरीदें - 349 रुपये, टारगेट - 358/365 रुपये, स्टॉपलॉस - 344 रुपये

GNFC Future : खरीदें - 690 रुपये, टारगेट - 700/715 रुपये, स्टॉपलॉस - 679 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Au Small Finance Bank

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Au Small Finance Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Au Small Finance Bank की जुलाई की एक्सपायरी वाली 650 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 8 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 11से 14 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।