Get App

AU Small Finance Bank स्टॉक देख सकता है 17% तक तेजी! ICICI Securities ने दी खरीद की सलाह

ब्रोकरेज का मानना है कि AU Small Finance Bank FY26-FY28 के दौरान 20 प्रतिशत से ज्यादा की क्रेडिट ग्रोथ बनाए रखने की स्थिति में है। मार्च 2026 तक इसकी लोन बुक 1.34 लाख करोड़ रुपये की थी। मार्केट कैप इस वक्त 80000 करोड़ रुपये से ज्यादा है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 05, 2026 पर 12:33 PM
AU Small Finance Bank स्टॉक देख सकता है 17% तक तेजी! ICICI Securities ने दी खरीद की सलाह
AU Small Finance Bank के शेयर का BSE पर मौजूदा भाव 1066.80 रुपये है।

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) के शेयरों में आगे 17 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दे सकती है। ऐसी उम्मीद ICICI Securities के टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1,250 रुपये बरकरार रखा है। यह BSE पर शेयर के मौजूदा भाव 1066.80 रुपये से 17 प्रतिशत ज्यादा है। AU SFB को यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से सैद्धांतिक मंजूरी अगस्त 2025 में मिली थी।

ब्रोकरेज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि अब यह बैंक भारत के सबसे तेजी से बढ़ने वाले रिटेल-फोकस्ड प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक बन गया है। पिछले 10 सालों में AU SFB ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाई है। लोन 30 प्रतिशत से ज्यादा CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़े हैं, औसत क्रेडिट कॉस्ट 1 प्रतिशत रही है और इक्विटी पर रिटर्न 15 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। कन्वर्जन से बैंक एक खास कॉम्पिटिटिव फायदे के साथ लार्ज-कैप बैंकिंग स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार है।

ICICI Securities का मानना है कि AU स्मॉल फाइनेंस बैंक FY26-FY28 के दौरान 20 प्रतिशत से ज्यादा की क्रेडिट ग्रोथ बनाए रखने की स्थिति में है। इससे इसे मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद मिल सकती है, खासकर तब जब प्राइवेट सेक्टर के बैंकों का मार्केट शेयर घट रहा है और पब्लिक सेक्टर बैंक अतिरिक्त मार्केट शेयर हासिल कर रहे हैं। मार्च 2026 तक AU SFB की लोन बुक 1.34 लाख करोड़ रुपये की थी। यूनिवर्सल बैंक में बदलने के बाद यह लोन बुक इसे टॉप-10 प्राइवेट सेक्टर बैंकों में शामिल कर देगी।

AU Small Finance Bank का शेयर एक साल में 53 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें