AU Small Finance Bank के शेयर बनेंगे रॉकेट! RBI ने दी इस मामले में दी बड़ी छूट

AU Small Finance Bank Shares: वैश्विक स्टॉक मार्केट में मची उथल-पुथल के बीच अब जब घरेलू स्टॉक मार्केट खुलेगा तो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों पर खास नजर रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे आरबीआई से एक खास छूट मिली है जिसका शेयरों पर असर दिख सकता है। डिटेल्स में पढ़ें और जानिए स्मॉल फाइनेंस बैंक की कारोबारी सेहत के बारे में

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 7:54 AM
Story continues below Advertisement
AU Small Finance Bank के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही शानदार रही। अक्टूबर-दिसंबर 2025 में स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26.3% बढ़कर ₹667.6 करोड़ पर पहुंच गया।

AU Small Finance Bank Shares: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शनिवार 7 मार्च को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उसे स्मॉल फाइनेंस बैंक से यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी को अपडेट कर दिया है। अब इसका असर जब घरेलू स्टॉक मार्केट में कारोबार शुरू होगा, तब इसके शेयरों पर सीधा दिख सकता है। अभी इसके शेयरों के स्थिति की बात करें तो ईरान-अमेरिका की लड़ाई (Iran-US War) की आंच में झुलसे माहौल में इसके भी शेयर शुक्रवार 6 मार्च को टूट गए थे। बीएसई पर यह 0.89% की गिरावट के साथ ₹964.10 के भाव (AU Small Finance Bank Share Price) पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 1.11% की फिसलन के साथ ₹962.05 तक आ गया था।

AU Small Finance Bank की मंजूरी में क्या बदला RBI ने?

पहले आरबीआई ने यह शर्त रखी थी कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के यूनिवर्सल बैंक में बदलने के बाद इसमें प्रमोटरों की शेयरहोल्डिंग एक NOFHC (नॉन-ऑपरेटिव फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी) के जरिए होनी चाहिए। हालांकि 6 मार्च 2026 को जो नए गाइडलाइंस जारी हुए हैं, उसमें इस शर्त में बदलाव किया गया है। नई शर्तों के मुताबिक अब एनओएफएचसी की जरूरत तभी लागू होगी, जब बैंक या उसका प्रमोटर ग्रुप आने वाले समय में कोई ग्रुप एंटिटी बनाने का प्रस्ताव पेश करता है। आरबीआई से इस मंजूरी के बाद अब स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने बोर्ड के गाइडेंस में और आरबीआई की तरफ से तय समय-सीमा के भीतर यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा।


कैसी है बैंक की कारोबारी सेहत?

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही शानदार रही। अक्टूबर-दिसंबर 2025 में स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26.3% बढ़कर ₹667.6 करोड़ पर पहुंच गया। इसे कोर इनकम की मजबूत ग्रोथ से सपोर्ट मिला। इस दौरान ब्याज से इसकी शुद्ध इनकम भी 26.3% उछलकर ₹2,341.3 करोड़ पर पहुचं गई जोकि लोन की हेल्दी ग्रोन और स्थायी मार्जिन को दिखाता है। बैंक के एसेट क्वालिटी की बात करें तो इसमें भी सुधार दिखा। तिमाही आधार पर इसका ग्रास एनपीए 2.41% से सुधरकर 2.30% पर आ गया लेकिन नेट एनपीए 0.88% पर स्थिर बना रहा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने निवेशकों की छप्परफाड़ कमाई कराई है और महज 11 महीने में निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर दिया। पिछले साल 18 मार्च 2025 को यह ₹479.00 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर था। इस निचले स्तर से 11 महीने में ही यह 116.86% चढ़कर पिछले महीने 19 फरवरी 2026 को ₹1038.75 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।

Meesho से आयकर विभाग ने मांगा ₹1500 करोड़ का इनकम टैक्स, नोटिस को चुनौती देगी कंपनी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।