एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए फाइनेंशियल ईयर 2024-25 अच्छा रहा। इस दौरान डिपॉजिट बढ़ा। क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेशियो ठीक रहा। मार्जिन में स्थिरता रही। सबसे खास यह कि एसेट क्वालिटी पर दबाव में कमी देखने को मिली। बैंक के ज्यादा प्रोविजनिंग करने से बैलेंसशीट को मजबूती मिली। अगर चौथी तिमाही की बात की जाए तो बैंक के मार्जिन में थोड़ी गिरावट आई। FY25 में बैंक की लोनबुक में 20 फीसदी इजाफा हुआ।
