BTST/STBT Calls: आज बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दायरे में कारोबार रहा। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 224 प्वाइंट चढ़कर 76,724 पर और निफ्टी 37 प्वाइंट चढ़कर 23,213 पर बंद हुआ। रियल्टी, इंफ्रा, PSE शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। IT, एनर्जी, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। फार्मा, ऑटो, FMCG शेयरों पर दबाव दिखा। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - AU Small Finance Bank
प्रकाश गाबा ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 587 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 582 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
सोनी पटनायक ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ट्रेंट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 6409 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6800-7000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 6409 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Dabur
राजेश सातपुते ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए डाबर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 515 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 525-530 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 510 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Muthoot Finance
अमित सेठ ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए मुथूट फाइनेंस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2180 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2220 रुपये के अपसाइड लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2160 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)