Auto Stocks Rally: शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर को ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। Nifty Auto इंडेक्स इंट्राडे कारोबार में करीब 4% चढ़ गया। इसकी सभी 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। Maruti Suzuki का शेयर करीब 8% तक उछलकर ₹13,617 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। Hyundai Motor India, Hero MotoCorp, Eicher Motors और Mahindra & Mahindra में भी 5% तक तेजी देखने को मिली।
