Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 254 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 806 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी में रिलायंस, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि मिडकैप में मोतीलाल ओसवाल, एलएंडटी फाइनेंस, पीएफसी, कॉनकोर, जीएमआर एयरपोर्ट्स और चोला फाइनेंस के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
