Axis Bank Share price: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एक्सिस बैंक के शेयरों को Buy की रेटिंग दी है। इसके लिए 1,130 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया गया है। इस समय यह स्टॉक 933 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि निवेशकों को करंट प्राइस के हिसाब से 21 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि बैंक की बैलेंस शीट में सुधार हो रहा है। वहीं, इसके प्रोविजन कवरेज रेश्यो में भी सुधार हो रहा है। रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक के लोन ग्रोथ, मार्जिन और प्रोफिटेबिलिटी जैसे प्रमुख मैट्रिक्स में सुधार हो रहा है।
