Get App

Axis Bank share price : एक्सिस बैंक आज निफ्टी के टॉप लूजरों में शामिल, कमजोर कमेंट्री ने शेयर पर बनाया दबाव

Axis Bank share price : सिटी रिसर्च ने एक्सिस बैंक के शेयरों के लिए अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है, जिसका टारगेट प्राइस 1,285 रुपये प्रति शेयर दिया गया है। इसका मतलब है कि स्टॉक की पिछली क्लोजिंग कीमत 1,284.8 रुपये प्रति शेयर से इसमें सिर्फ़ मामूली बढ़ोतरी की संभावना है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 12:28 PM
Axis Bank share price : एक्सिस बैंक आज निफ्टी के टॉप लूजरों में शामिल, कमजोर कमेंट्री ने शेयर पर बनाया दबाव
Bank Nifty trend : हैवीवेट एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट के कारण निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरकर 59,106 के आसपास आ गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर भी गिरे हैं

Axis Bank share price : 16 दिसंबर को एक्सिस बैंक के शेयर 4 फीसदी से ज़्यादा गिर गए हैं। सिटी रिसर्च ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा है कि बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन में रिकवरी मौजूदा वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के बजाय Q4FY26 या Q1FY27 तक आती नजर आ सकती है। NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) पर दबाब की संभावना के बीच आज ये शेयर दबाव में दिख रहा है। मंगलवार को सुबह के ट्रेडिंग ऑवर में इस प्राइवेट बैंक के शेयर गिरकर 1,231 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। इससे निफ्टी बैंक इंडेक्स भी नीचे गिर गया।

एक्सिस बैंक पर सिटी की राय

अपनी इस राय के साथ सिटी रिसर्च ने एक्सिस बैंक के शेयरों के लिए अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है। स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 1,285 रुपये प्रति शेयर दिया गया है। इसका मतलब है कि स्टॉक की पिछली क्लोजिंग कीमत 1,284.8 रुपये प्रति शेयर से इसमें सिर्फ़ मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। ब्रोकरेज का कहना है कि कॉर्पोरेट लेंडिंग में सुधार दिख रहा है, वहीं, रिटेल सेगमेंट रुकी हुई डिमांड के कारण रिकवर हो रहा है। हालांकि इसकी सस्टेनेबिलिटी पर नज़र रखने की ज़रूरत है। उसने यह भी कहा कि कार्ड स्ट्रेस कम हो रहा है, पर्सनल लोन स्टेबल हो रहे हैं और एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड MSMEs में स्ट्रेस के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, ग्रॉस स्लिपेज के कारण तीसरी तिमही में एग्रीकल्चर सेगमेंट की CC/OD फेसिलिटीज में सीज़नल उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, हालांकि यह पहली तिमाही से कम गंभीर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें