Get App

Bajaj Auto का शेयर क्रैश, दूसरी ऑटो कंपनियों के शेयर भी फिसले, जानिए इसकी वजह

Bajaj Auto की सेल्स सितंबर में साल दर साल आधार पर 9 फीसदी घटी है। एक्सपोर्ट्स भी उम्मीद से कम रहा। हालांकि, यह एक साल पहले के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री भी सितंबर में कमजोर रही

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 11:43 AM
Bajaj Auto का शेयर क्रैश, दूसरी ऑटो कंपनियों के शेयर भी फिसले, जानिए इसकी वजह
ऑटो शेयरों में तेज गिरावट से निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.86 फीसदी गिर गया।

ऑटो कंपनियों के शेयरों में 1 अक्तूबर को तेज गिरावट दिखी। बजाज ऑटो का शेयर सबसे ज्यादा गिरा। 11 बजे बजाज ऑटो का शेयर 7.90 फीसदी गिरकर 10,016 रुपये पर चल रहा था। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और एसएमएल महिंद्रा के शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। मारुति सुजुकी का शेयर भी 2.46 फीसदी गिरकर 11,673 रुपये पर चल रहा था। ऑटो शेयरों में तेज गिरावट से निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.86 फीसदी गिर गया।

सितंबर में बजाज ऑटो की कमजोर रही बिक्री

Bajaj Auto के शेयरों में गिरावट की वजह कंपनी की सेल्स के कमजोर डेटा हैं। सितंबर में साल दर साल आधार पर कंपनी की घरेलू बिक्री 9 फीसदी घटी है। एक्सपोर्ट्स भी उम्मीद से कम रहा। हालांकि, यह एक साल पहले के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा रहा। बीते 4 महीनों में पहली बार बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट्स 2.5 लाख यूनिट्स से कम रहा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर्स की बिक्री में गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें