Bajaj Auto के शेयरों में मुनाफावसूली, बिक्री में 22% की बढ़ोतरी के बावजूद टूटा स्टॉक

सितंबर महीने में Bajaj Auto की कुल बिक्री 400489 यूनिट रही, जिसमें निर्यात भी शामिल है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 22 फीसदी अधिक है। पुणे मुख्यालय वाली इस कंपनी ने अकेले घरेलू स्तर पर 3,27,712 यूनिट बेचीं, जबकि निर्यात का आंकड़ा 1,41,156 यूनिट रहा

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 2:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bajaj Auto के शेयरों में आज एक अक्टूबर को करीब 2 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

Bajaj Auto share: बजाज ऑटो के शेयरों में आज एक अक्टूबर को करीब 2 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। यह लगातार दूसरा दिन है जब कंपनी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस समय यह स्टॉक BSE पर 0.81 फीसदी गिरकर 12244.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि सितंबर में कंपनी की बिक्री में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 3.41 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 12,772.15 रुपये और 52-वीक लो 4,902.80 रुपये है।

Bajaj Auto की बिक्री 22% बढ़ी

सितंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 400489 यूनिट रही, जिसमें निर्यात भी शामिल है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 22 फीसदी अधिक है। पुणे मुख्यालय वाली इस कंपनी ने अकेले घरेलू स्तर पर 3,27,712 यूनिट बेचीं, जबकि निर्यात का आंकड़ा 1,41,156 यूनिट रहा।


डोमेस्टिक कमर्शियल व्हीकल (CV) की बात करें तो बजाज ऑटो ने 52,554 यूनिट्स बेचीं, जो कि महज 4 फीसदी की मामूली वृद्धि है। सितंबर 2023 में कंपनी ने 50,683 व्हीकल बेचे थे। कमर्शियल व्हीकल के निर्यात में 16 फीसदी की वृद्धि देखी गई और कंपनी ने 16488 व्हीकल का निर्यात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी माह में 14163 व्हीकल का निर्यात किया गया था।

Bajaj Auto के शेयरों पर ब्रोकरेज की राय

30 सितंबर को ब्रोकरेज फर्म UBS ने कमजोर त्यौहारी अवधि और 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के 'श्राद्ध पक्ष' के कारण स्टॉक को बेचने की सलाह दी थी। यूबीएस ने सुझाव दिया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दोपहिया वाहनों के सेगमेंट में भारी छूट दी जा रही है, यह ट्रेंड फेस्टिव सीजन के दौरान जारी रहने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की एंट्री प्राइस सबसे ज्यादा बिकने वाली ICE मोटरसाइकिल और स्कूटर की तुलना में काफी कम है। पिछले एक साल में बजाज ऑटो के शेयरों ने 143 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले पांच सालों में इसके निवेशकों को 326 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।