Get App

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Bajaj Finance के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 7000 के स्ट्राइक वाली कॉल 177.05 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 240-265 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 150 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 11:21 AM
चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Chola Invest पर Anand Rathi Shares & Stock के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1285 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप की बढ़त के बीच दूसरे दिन भी भारतीय बाजारों में तेजी नजर आई। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 24300 के पार निकला। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी ज्यादा दिखाई दी। INDIA VIX 5% से ज्यादा फिसला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने बजाज फाइनेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने बजाज फिनसर्व पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचसीएल टेक पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने चोला इनवेस्ट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finance

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Bajaj Finance स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 7000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 177.05 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 240-265 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 150 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Bajaj Finserv

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Bajaj Finserv पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finserv में 176 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1820-1840 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1742 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें