Bajaj Finance के शेयर बने रॉकेट, पहली तिमाही के दमदार बिजनेस अपडेट के बाद 52 हफ्तों के हाई पर पहुंचा शेयर

बजाज फाइनेंस के शेयरों में जबरदस्त तेजी की वजह रही है कि कंपनी ने पहली तिमाही के लिए दमदार बिजनेस अपडेट जारी किया था। इसके मुताबिक, फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की कस्टमर फ्रेंचाइजी की ग्रोथ सबसे ज्यादा 38.4 लाख बढ़ी। फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में नया लोन 34 फीसदी बढ़कर 99.4 लाख पहुंच गया है। जो पिछले साल की इसी तिमाही में 74.2 लाख थी

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 12:01 PM
Bajaj Finance Share Price: कंपनी के शेयर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कंपनी ने जून 2023 तिमाही का दमदार बिजनेस अपडेट दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Finance Share Price: बजाज फाइनेंस के शेयरों ने निवेशकों को दमदार मुनाफा दिया है। 4 जुलाई को बजाज फाइनेंस के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी आई। इसी के साथ कंपनी के शेयर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कंपनी ने जून 2023 तिमाही का दमदार बिजनेस अपडेट दिया है। इसी के बाद शेयरों में जबरदस्त तेजी नजर आई है। 30 जून तक कंपनी का कस्टमर फ्रेंचाइजी 7.29 करोड़ रही। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की कस्टमर फ्रेंचाइजी 6 करोड़ था।

    फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की कस्टमर फ्रेंचाइजी की ग्रोथ सबसे ज्यादा 38.4 लाख बढ़ी। फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में नया लोन 34 फीसदी बढ़कर 99.4 लाख पहुंच गया है। जो पिछले साल की इसी तिमाही में 74.2 लाख थी।

    कंपनी का डिपॉजिट बुक जून 2023 तिमाही में 46 फीसदी ग्रोथ के साथ  49,900 करोड़ रुपए है। पिछले साल जून तिमाही में यह 34,102 करोड़ रुपए था।


    जून 2023 तिमाही में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 32 फीसदी बढ़कर 2,70,050 करोड़ रुपए पहुंच गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का AUM 204,018  करोड़ रुपए था। वहीं बजाज फाइनेंस का कंसॉलिडेटेड नेट लिक्विडिटी सरप्लस जून 2023 तिमाही में  12,700 करोड़ रुपए रहा।

    बजाज फाइनेंस बोर्ड के डायरेक्टर्स की मीटिंग

    कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर्स की मीटिंग 26 जुलाई को होने वाली है। इस बैठक में कंपनी के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी दिया जाना है।

    बजाज फाइनेंस के शेयरों में क्या करें निवेशक?

    बजाज फाइनेंस के शेयर जबरदस्त तेजी के साथ आज 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गए हैं। ऐसे में निवेशकों को क्या करना चाहिए? ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस के लिए ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 9250 रुपए तय किया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की एसेट्स ग्रोथ 9.2 फीसदी रही। वहीं साल-दर-साल आधार पर लोन ग्रोथ 32 फीसदी रही।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।