Brokerage Radar: बजाज फाइनेंस, वरुण ब्रेवरेज , न्यूलैंड लैबोरेटरीज़ , एनटीपीसी और टू-व्हीलर कंपनियों पर ब्नोकरेज फर्मों ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके चलते आज 30 सितंबर को कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। वरुण ब्रेवरेज, न्यूलैंड लैबोरेटरीज़ , एनटीपीसी और टू-व्हीलर कंपनियों पर ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग दी है तो वहीं CLSA ने बजाज फाइनेंस पर Outperform कॉल दिया है। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स ने इन शेयरों को लेकर क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-
1. 2-व्हीलर्स पर UBS की राय
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने TVS Motor और Eicher Motors पर Buy की राय बरकरार रखी है। हालांकि उसने Hero MotoCorp और Bajaj Auto पर Sell कॉल दी है। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टू-व्हीलर पर काफी डिस्काउंट के संकेत दिख रहे है। फेस्टिव सीजन में 2-व्हीलर डिस्काउंट जारी रहने की उम्मीद है। टू-व्हीलर का एंट्री प्वाइंट ICE बाइक/स्कूटर से नीचे है। यूबीएस की माने तो TVS Motor का मार्केट शेयर बढ़ रहा, Hero MotoCorp का मार्केट शेयर घट रहा है।
सीएलएसए ने बजाज फाइनेंस पर "Outperform"रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 9200 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि पिछली तीन तिमाहियों में कंपनी को चुनौती का सामना करना पड़ा। चुनौतियों की वजह से मुनाफे में ग्रोथ लोन ग्रोथ से पिछड़ी है। RBI की रोक की वजह से क्वॉटर्ली फीस इनकम में `200 Cr की चोट लगी है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर भी दबाव रहा। ऊंची क्रेडिट कॉस्ट को सामान्य होने में एक-दो तिमाही लगेगी। अगर कंपनी क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस बढ़ाकर 2% करे तब भी FY25 EPS में सिर्फ 1-1.5% गिरेगा। अच्छी लोन ग्रोथ है। 1-2 साल में ऑपरेटिंग लेवरेज का फायदा मिलेगा।
3.VARUN BEVERAGES पर HSBC की राय
एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि PepsiCo के भारतीय बॉटलिंग वॉल्यूम में 90% हिस्सा है। सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में ग्रोथ की काफी संभावना है।डिजिटल मार्केटिग का नया मॉडल भारत लाया जा रहा है। नए AI टूल से सेल्स और मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है। यहीं वजह है कि HSBC ने VARUN BEVERAGES पर "Buy" कॉल दी है औऱ स्टॉक के लिए 780 रुपये का टारगेट सेट किया है।
4. Neuland Labs पर Goldman Sachs की राय
गोल्डमैन सैक्स ने Neuland Labs पर "Buy" कॉल दी है औऱ स्टॉक के लिए 12975 रुपये का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि US FDA से BMS Schizophrenia दवा के लिए मंजूरी मिला, पहले भी यही अनुमान है। हाल ही में अमेरिकी एनालिस्ट ने समय पर मंजूरी को लेकर भरोसा जताया था। कमर्शियल लॉन्च के बाद कंपनी की आय में बढ़त देखने को मिली।
5. NTPC पर JEFFERIES की राय
जेफरीज का कहना है कि NTPC ग्रीन के पास अभी 3.2 GW ऑपरेशनल कैपसिटी है। .1 GW सोलर और 100 MW विंड कैपसिटी है। 2032 तक क्षमता 19 गुना बढ़ाकर 60 GW करने की तैयारी है। कैपसिटी में 44% CAGR ग्रोथ संभव है। NTPC ग्रीन के 10000 Cr के IPO के लिए DRHP दाखिल है। NTPC ग्रीन में NTPC का हिस्सा 10-15% घट सकता है । ऐसी स्थिति में NTPC का RE कारोबार, कोल के दोगुने प्रीमियम पर है। ऐसे में शेयर में मौजूदा भाव से 5-11% तेजी की गुंजाइश है। जेफरीज ने आज स्टॉक पर "Buy" कॉल दी है और 485 रुपये का टारगेट दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।