हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी बाजार पर दबाव दिख रहा है। निफ्टी 17500 के करीब सहारा तलाश रहा है। बैंक निफ्टी में आज भी गिरावट है। अडानी ग्रुप के शेयरों आज भी ऊपरी स्तरों से तेज बिकवाली है। ऊपरी स्तरों से अडानी ग्रुप के शेयरों में फिर बिकवाली का दबाव नजर आया। इसकी वजह से अदानी एंटरप्राइजेज ऊपर से 6 परसेंट फिसला गया है। अंबुजा, अडानी पोर्ट और ACC भी ऊपर से फिसल गये हैं। वहीं कैश शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। अडानी ट्रांशमिशन और अडानी टोटल में 20% का लोअर सर्किट लगा है। कुल मिलाकर बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा 600 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। HDFC TWINS, ICICI बैंक और HUL ने बाजार पर दबाव बनायाहै। आज मिडकैप भी कमजोर नजर आ रहा है।
बाजार में चौतरफा बिकवाली के दौर में ट्रेडर्स की मदद करने के लिए और शानदार स्टॉक्स सुझाने के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती जुड़े।
NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती की बाजार पर राय
आशीष बहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बैंक निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक की वजह से बड़ा दबाव बनता दिख रहा है। बैंक निफ्टी का चार्ट देखने पर हमारी इससे दूर रहने की सलाह होगी। लेकिन इसके मुकाबले निफ्टी का चार्ट अच्छा नजर आ रहा है। लिहाजा निफ्टी में करेंट लेवल पर ट्रेड लिया जा सकता है।
आशीष बहेती के आज के शानदार कॉल्स
Birla Soft Future : खरीदें - 300 रुपये, स्टॉपलॉस - रुपये, लक्ष्य - रुपये
Maruti Future : खरीदें, स्टॉपलॉस - 8700 रुपये, लक्ष्य - 9000 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन जो करायेगा तगड़ी कमाई : Bajaj Finserv
आशीष बहेती ने आज बाजार में बिकवाली का दबाव के बावजूद सस्ते ऑप्शन के रूप में बुलिश कॉल दी है। उन्होंने कहा कि बजाज फिंसर्व का सस्ता ऑप्शन उन्हें अच्छा लग रहा है। इसके लिए इसकी फरवरी के एक्सपायरी वाली 1360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदें। इसमें 70 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस ट्रेड में उन्होंने 35 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )