Get App

बजाज ग्रुप के इस स्टॉक का सस्ता ऑप्शन ट्रेड गिरते बाजार में भी करायेगा जोरदार कमाई

Bajaj Finserv पर NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती ने बिकवाली का दबाव के बावजूद बुलिश कॉल दी है। उन्होंने कहा कि बजाज फिंसर्व में ऑप्शन कॉल लेने पर कमाई होगी। आशीष ने कहा कि इसकी फरवरी के एक्सपायरी वाली 1360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदनी चाहिए। इस कॉल में 70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 2:21 PM
बजाज ग्रुप के इस स्टॉक का सस्ता ऑप्शन ट्रेड गिरते बाजार में भी करायेगा जोरदार कमाई
आशीष बहेती ने कहा कि निफ्टी बैंक के मुकाबले उन्हें निफ्टी का चार्ट अच्छा नजर आ रहा है। ट्रेडर्स चाहें तो निफ्टी में करेंट लेवल पर ट्रेड ले सकते हैं

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी बाजार पर दबाव दिख रहा है। निफ्टी 17500 के करीब सहारा तलाश रहा है। बैंक निफ्टी में आज भी गिरावट है। अडानी ग्रुप के शेयरों आज भी ऊपरी स्तरों से तेज बिकवाली है। ऊपरी स्तरों से अडानी ग्रुप के शेयरों में फिर बिकवाली का दबाव नजर आया। इसकी वजह से अदानी एंटरप्राइजेज ऊपर से 6 परसेंट फिसला गया है। अंबुजा, अडानी पोर्ट और ACC भी ऊपर से फिसल गये हैं। वहीं कैश शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। अडानी ट्रांशमिशन और अडानी टोटल में 20% का लोअर सर्किट लगा है। कुल मिलाकर बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा 600 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। HDFC TWINS, ICICI बैंक और HUL ने बाजार पर दबाव बनायाहै। आज मिडकैप भी कमजोर नजर आ रहा है।

बाजार में चौतरफा बिकवाली के दौर में ट्रेडर्स की मदद करने के लिए और शानदार स्टॉक्स सुझाने के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती जुड़े।

NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती की बाजार पर राय

आशीष बहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बैंक निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक की वजह से बड़ा दबाव बनता दिख रहा है। बैंक निफ्टी का चार्ट देखने पर हमारी इससे दूर रहने की सलाह होगी। लेकिन इसके मुकाबले निफ्टी का चार्ट अच्छा नजर आ रहा है। लिहाजा निफ्टी में करेंट लेवल पर ट्रेड लिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें