Dividend Stock: हर शेयर पर ₹130 का बंपर डिविडेंड, बजाज ग्रुप की कंपनी ने खोला दिल; 30 जून रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: स्पेशल और फाइनल डिविडेंड दोनों की घोषणा मई महीने में की गई थी। कंपनी ऐलान कर चुकी है कि मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का पेमेंट 5 अगस्त 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। शेयर एक साल में 22 प्रतिशत फिसला है

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 11:05 AM

बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स को 130 रुपये प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड मिलने वाला है। इसमें 50 रुपये का स्पेशल और 80 रुपये का फाइनल डिविडेंड है। रिकॉर्ड डेट 30 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

यह डिविडेंड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर वित्त वर्ष 2026 के लिए दिया जा रहा है। बजाज ग्रुप के 100 साल पूरे होने के चलते कंपनी स्पेशल डिविडेंड दे रही है। स्पेशल और फाइनल डिविडेंड दोनों की घोषणा मई महीने में की गई थी। इस पर 31 जुलाई को सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी ऐलान कर चुकी है कि मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का पेमेंट 5 अगस्त 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। इससे पहले बजाज होल्डिंग्स वित्त वर्ष 2026 के लिए 51.46 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।


Bajaj Holdings & Investment स्टॉक एक साल में 22 प्रतिशत कमजोर

Bajaj Holdings & Investment के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 10603.15 रुपये है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 22 प्रतिशत फिसला है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 14,753.50 रुपये और एडजस्टेड लो 8,597.50 रुपये है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की शुद्ध कंसोलिडेटेड इनकम सालाना आधार पर 67 प्रतिशत घट गई। यह 76.05 करोड़ रुपये रही। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,575 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 तिमाही के मुनाफे से 49 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान खर्च 45.09 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए, जो मार्च 2025 तिमाही में 50.91 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 9,636.75 करोड़ रुपये और कुल इनकम 1,123.8 करोड़ रुपये रही।

Ashoka Buildcon को गुयाना में मिला ₹338 करोड़ का हाइवे प्रोजेक्ट, शेयर में आ सकती है अच्छी तेजी

30 जून इन कंपनियों के डिविडेंड की भी रिकॉर्ड डेट

30 जून को कुछ और कंपनियों के शेयर भी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इनमें बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, वेलस्पन कॉर्प, महाराष्ट्र स्कूटर्स शामिल हैं। बजाज फाइनेंस 6 रुपये, बजाज फिनसर्व 1.50 रुपये, वेलस्पन कॉर्प 5 रुपये और महाराष्ट्र स्कूटर्स 60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।