Bajaj Housing Finance IPO: बस 6,560 करोड़ का IPO और बोली 3 लाख करोड़ के पार, पहले के एक लाख करोड़ पार वाले IPO का क्या है हाल!

Bajaj Housing Finance IPO: तीन दिनों में यह इश्यू 63.54 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में जमकर खरीदारी हुई है। और यह कैटेगरी 41.42 गुना भर चुका है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7 गुना बुक हुआ है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 209.36 गुना भरा है

अपडेटेड Sep 11, 2024 पर 6:57 PM
Bajaj Housing Finance IPO: आज इस इश्यू का तीसरा और आखिरी दिन है। क्या आपने इस इश्यू में पैसा लगाया है?
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO ने आईपीओ मार्केट में एक हलचल मचा दी है। रिटेल इनवेस्टर्स के बीच इस इश्यू को लेकर उत्साह दूसरे IPO के मुकाबले थोड़ा ज्यादा दिख रहा है। कंपनी का इश्यू 6,560 करोड़ रुपए का है। आज शाम 5 बजे तक बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 63.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस हिसाब से देखें तो 6560 करोड़ रुपए के इश्यू के लिए 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगी है।

    पिछले हफ्ते एंकर इनवेस्टर्स से पहले ही 1,758 करोड़ रुपए जुटा लिए गए। बाकी 4802 करोड़ रुपए के लिए रिटेल, HNI और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) सेक्शन में बोलियां लग रही हैं।

    Bajaj Housing Finance IPO: अब तक कितना भरा


    कंपनी का इश्यू का आज यानि 11 सितंबर को आखिरी दिन है। तीन दिनों में यह इश्यू 63.54 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में जमकर खरीदारी हुई है। और यह कैटेगरी 41.42 गुना भर चुका है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7 गुना बुक हुआ है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 209.36 गुना भरा है।

    एक लाख करोड़ पार वाले IPO का क्या है हाल?

    इससे पहले भी कई ऐसे IPO रहे हैं जिनका इश्यू एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। इसमें सबसे नया Premier Energies का इश्यू है। यह इसी साल 27 अगस्त को खुला और 29 अगस्त को बंद हुआ था। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 427-450 रुपए था। इस IPO के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए की बोली लगी थी।

    Premier Energies के शेयरों की लिस्टिंग 3 सितंबर को 120 फीसदी प्रीमियम के साथ 991 रुपए पर हुई थी। लिस्टिंग के बाद ये शेयर अब तक 34 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। वैसे 11 सितंबर को सुबह 10.24 पर Premier Energies के शेयर 4.09 फीसदी टूटकर 1125.70 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

    इससे पहले Tata Tech के शेयरों में भी एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का सब्सक्रिप्शन देखा गया था। कंपनी के 3,042.51 करोड़ रुपए के IPO के लिए 1.56 करोड़ रुपए की बोली लगी थी। यह इश्यू 22 नवंबर 2023 को खुला और 24 नवंबर को बंद हुआ था। इसका इश्यू प्राइस 475-500 रुपए प्रति शेयर था। और इसके शेयरों की लिस्टिंग 30 नवंबर 2023 को 140% प्रीमियम के साथ 1199.95 रुपए पर हुई थी। यह शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 10.92 फीसदी टूट चुका है। 11 सितंबर को यह 0.27 फीसदी नीचे 1088 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

    इससे पहले Coal India के 15200 करोड़ रुपए के इश्यू के लिए 2.33 लाख करोड़ रुपए की बोली लगी थी। कोल इंडिया का इश्यू 2008 में आया था। कोल इंडिया के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से फिलहाल 41 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है। 11 सितंबर को इसके शेयर फ्लैट 491.40 रुपए पर बना हुआ है।

    2008 में ही अनील अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का भी आईपीओ आया था। यह अपने लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले आज 87.40 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। 11 सितंबर को इसके शेयर 0.80 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 30.27 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके इश्यू के लिए 7.12 लाख करोड़ रुपए की बोली लगी थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।