Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO ने आईपीओ मार्केट में एक हलचल मचा दी है। रिटेल इनवेस्टर्स के बीच इस इश्यू को लेकर उत्साह दूसरे IPO के मुकाबले थोड़ा ज्यादा दिख रहा है। कंपनी का इश्यू 6,560 करोड़ रुपए का है। आज शाम 5 बजे तक बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 63.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस हिसाब से देखें तो 6560 करोड़ रुपए के इश्यू के लिए 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगी है।
