Bajaj Housing Finance Share: क्या बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 800 का लेवल छू लेंगे, निवेशकों को फिलहाल क्या करना चाहिए!

Bajaj Housing Finance Share: पहले दिन बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर कारोबार के अंत में 135 फीसदी तेजी के साथ 164.99 रुपए पर बंद हुए। जबकि इसका इश्यू प्राइस 66-70 रुपए था। लिस्टिंग के दिन ही कंपनी के शेयरों का मार्केट कैप 1.4 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया, ऐसे में अब निवेशकों को क्या करना चाहिए?

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
Bajaj Housing Finance: सिर्फ एक दिन में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने के बाद अब इस शेयर में उन निवेशकों को क्या करना चाहिए जिन्हें अलॉटमेंट में शेयर नहीं मिला था

Bajaj Housing Finance Share Price: हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 16 सितंबर को 114% प्रीमियम के साथ 150 रुपए पर लिस्ट हुआ था। लेकिन लिस्टिंग के बाद भी इसकी तेजी नहीं थमी और इसमें 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा। यानि लिस्टिंग के दिन ही इस शेयर ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे दिया। जिस शेयर को आपने 70 रुपए में खरीदा था आज वह 100% से ज्यादा बढ़कर 150 रुपए पर लिस्ट हुआ। यह इश्यू 68 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था तो लाजिमी था कि यह इश्यू जिनको मिला उनके लिए आज लकी डे था। लेकिन जिन लोगों को यह इश्यू नहीं मिला उन्हें क्या करना चाहिए?

Bajaj Housing Finance का इश्यू नहीं मिला तो क्या करें!

जिन लोगों को बजाज हाउसिंग फाइनेंस का इश्यू नहीं मिला है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसा कहना है SMT की को फाउंडर और सेबी-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट वीएलए अंबाला का। उन्होंने कहा, "मेरी सलाह है कि जो निवेशक जोखिम ले सकते हैं वो 165-175 रुपए के आसपास बजाज हाउसिंग फाइनेंस में एंट्री कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ये शेयर है तो 130 रुपए तक गिरन के बाद भी आपको अपनी 50 फीसदी होल्डिंग बनाकर रखना चाहिए।"


क्या 800 रुपए तक जा सकता है बजाज फाइनेंस का शेयर!

सेकेंडरी मार्केट के निवेशकों के लिए अंबाला की सलाह है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों का टारगेट प्राइस 300 से 800 रुपए के बीच रह सकता है। उन्होंने कहा, "वैसे तो यह टारगेट काफी महत्वाकांक्षी है लेकिन जिस तरह से हाउसिंग लोन की डिमांड और आबादी बढ़ती जा रही है। उसे देखते हुए यह शेयर 800 का टारगेट छू सकता है।"

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के हेड-इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि कंपनी का ओवरऑल फंडामेंटल्स अच्छा दिख रहा है। इसके बिजनेस की ग्रोथ आगे अच्छी रहनी चाहिए। और इसका मौजूदा रिटर्न प्रोफाइल भी बेहतर होगा।

हालांकि AUM Capital के रिसर्च हेड राजेश अग्रवाल का कहना है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों से बेहतर LIC Housing Finance के शेयरों में पैसा लगाना है क्योंकि इसका वैल्यूएशन अच्छा दिख रहा है।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने 6,560 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें से 3560 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल में थे जबकि बाकी के 3000 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए गए थे।

16 सितंबर को दमदार लिस्टिंग के बाद बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। कारोबार के अंत में यह शेयर 135 फीसदी तेजी के साथ 164.99 रुपए पर बंद हुआ। जबकि इसका इश्यू प्राइस 66-70 रुपए था। लिस्टिंग के दिन ही कंपनी के शेयरों का मार्केट कैप 1.4 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।