Bajaj Housing Finance Share Price : नतीजों के बाद अब इस Stock में क्या हो सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 451.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 545.6 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 482.6 करोड़ रुपए पर रहा था

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 10:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HSBC ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस को रिड्युस कॉल देते हुए 110 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है

BAJAJ HOUSING FINANCE Q2 : बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अवधि में कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई तिमाही आधार पर 631.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 713.3 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी की ब्याज आय में सालाना आधार पर 12.95 फीसदी और तिमाही आधार पर 7.3 फीसदी की बढ़त हुई है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की ब्याज आय 664.8 करोड़ रुपए पर रही थी।

दूसरी तिमाही में कंपनी नेट इंटरेस्ट मार्जिन सालाना आधार पर 4.4 फीसदी के मुकाबले 4.1 फीसदी पर रही है। वहीं, पिछली तिमाही में ये 3.9 फीसदी पर रही थी। दूसरी तिमाही में कंपनी का GNPA रेशियो 0.28 फीसदी के मुकाबले 0.29 फीसदी और NNPA रेशियो 0.11 फीसदी के मुकाबले 0.12 फीसदी पर रहा है।

दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 451.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 545.6 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 482.6 करोड़ रुपए पर रहा था। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 20.95 फीसदी और तिमाही आधार पर 13.05 फीसदी की बढ़त हुई है।


स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

HSBC ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस (BAJAJ HOUSING FIN) को रिड्युस कॉल देते हुए 110 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने FY25-27 EPS अनुमान 1-4 फीसदी घटाया है।

Daily Voice: बाजार में किसी बड़े करेक्शन का डर नहीं, हुंडई IPO की सफलता दूसरी MNC कंपनियों की लिस्टिंग के लिए खोलेगी रास्ता

एक्सपर्ट्स की राय

बजाज हाउसिंग फाइनेंस पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट प्रकाश गाबा ने कहा कि इस स्टॉक के चार्ट में दो दिक्कत है। पहली तो यह की स्टॉक की काफी हाई प्राइस पर लिस्टिंग हुई है। लेकिन 129 रुपए का हालिया लो स्टॉक के भाव के नजरिए से अच्छा है। 129 रुपए के लो के बाद स्टॉक में दो दिन का अपमूव दिखा। लेकिन उसके बाद आठ कमजोर कारोबारी सत्र देखने को मिले। लेकिन अब स्टॉक में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं। लेकिन इसकी पुष्टि तभी होगी जब स्टॉक 140 रुपए का स्तर पार कर जाएगा। तो इस स्टॉक के 140 रुपए का स्तर पार करने लेने का इंतजार कर लेना चाहिए। एक 140 रुपए का स्तर पार होने पर अच्छा अपमूव नजर आ सकता है और स्टॉट 165 रुपए के आसपास जाता दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।