Balu Forge Industries share: बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज ने FY25 की तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के ₹25 करोड़ से 134 फीसदी बढ़कर ₹59 करोड़ हो गया। बता दें कि यह स्टॉक दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में भी शामिल है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 1.10 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 649.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
कंपनी का मार्केट कैप 7111.53 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने पिछले एक साल में 144 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।
Balu Forge Industries के तिमाही नतीजे
दिसंबर तिमाही में बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू 74 फीसदी बढ़कर ₹256 करोड़ हो गया, जबकि Q3FY24 में यह ₹147 करोड़ था। EBITDA ₹68 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के ₹33 करोड़ से 107 फीसदी अधिक है। कंपनी का EBITDA मार्जिन 422 बेसिस प्वाइंट्स से बढ़ा, जो Q3FY24 में 22.24 फीसदी से बढ़कर Q3FY25 में 26.47 फीसदी हो गया। दिसंबर 2024 तक कचोलिया के पास बालू फोर्ज में 1.73 फीसदी हिस्सेदारी थी।
नौ महीनों की अवधि में बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट (PAT) पिछले वर्ष के ₹65.25 करोड़ से 116.34 फीसदी बढ़कर ₹141.16 करोड़ हो गया, जबकि पीएटी मार्जिन 504 बेसिस प्वाइंट से बढ़कर 21.17% हो गया।
Balu Forge Industries ने स्वान एनर्जी के साथ किया समझौता
बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज ने स्वान एनर्जी लिमिटेड के साथ समझौता किया है, जिसके तहत एक स्पेशल परपज व्हीकल (SPV) स्थापित करने के लिए रणनीतिक विस्तार की योजना है। यह कंपनी रक्षा, एयरोस्पेस, रेलवे और परमाणु क्षेत्र जैसी बड़ी इंडस्ट्रीज़ के लिए काम करेगी। कंपनी ने कहा, "इस नए कदम से हम तेजी से बढ़ते और तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में मजबूत स्थिति बना सकेंगे।"
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।