Get App

बैंक निफ्टी नया रिकॉर्ड हाई बनाने को तैयार, ये बैंकिंग शेयर पार्टी में शामिल होने को हैं तैयार- अनुज सिंघल

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी नया रिकॉर्ड हाई बनाने को तैयार हो रहा है। 40,200 और 40,300 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 9:55 AM
बैंक निफ्टी नया रिकॉर्ड हाई बनाने को तैयार, ये बैंकिंग शेयर पार्टी में शामिल होने को हैं तैयार- अनुज सिंघल
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि नैस्डेक 20 DMA की तरफ बढ़ा है। 20 DMA के पार 10% की और रैली संभव है।

आज भारतीय बाजारों की शुरुआत पॉजिटीव नोट के साथ हुई है। कल लगातार 3 दिन बाजार की तेजी कायम रही। पॉजिटीव ग्लोबल संकेत और आरबीआई की तरफ से आगे महंगाई में गिरावट आने की संभावना व्यक्त करने के साथ ही बाजार को आज बड़ा सपोर्ट मिला।

बताते चलें कि आज बाजार की नजर कई बड़ी कंपनियों के आनेवाले तिमाही नतीजो पर रहेगी। आज निफ्टी की 3 और F&O की 8 कंपनियों के नतीजे आएंगे। वहीं ग्लोबल स्तर पर UK और यूरोजोन के सितंबर महंगाई दर आंकड़ो पर भी बाजार की नजरें रहेगी। साथ ही PM मोदी डिफेंस एक्सपो की शुरुआत करेंगे और कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे भी आज आएंगे जिसपर बाजार की नजर रहेगी।

आज कैसा है ग्लोबल और इंडियन मार्केट का सेटअप इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि नैस्डेक 20 DMA की तरफ बढ़ा है। 20 DMA के पार 10% की और रैली संभव है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय IT शेयर में भी रिलीफ रैली की संभावना है। निफ्टी IT अब 20, 50 और 100 DMA के ऊपर नजर आ रहा है। निफ्टी IT का 200 DMA अब 10% दूर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें