Bank Nifty Trend: ईरान शांति समझौते के बाद बैंक निफ्टी में 1% से ज्यादा की तेजी, BoB और HDFC बैंक ने किया लीड

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि रुपये के स्थिर होने के साथ इस बात का डर कम हो गया है कि FPIs भारत में बड़ी बिकवाली करेंगे। हालांकि AI ट्रेड अभी भी, खासकर दक्षिण कोरिया और ताइवान में, मज़बूत बना हुआ है

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 12:12 PM
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस अप्रैल के हाई यानी 57,456 के पास है

Bank Nifty Trend :  15 जून को आई ग्लोबल रैली का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रही है। इसके चलते बैंक निफ्टी में 1% से ज्यादा की तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिका और ईरान ने कहा है कि युद्ध खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए एक शुरुआती समझौता हो गया है। इसके चलते तेल की सप्लाई से जुड़ी चिंता कम हुई है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि रुपये के स्थिर होने के साथ इस बात का डर कम हो गया है कि FPIs भारत में बड़ी बिकवाली करेंगे। हालांकि AI ट्रेड अभी भी, खासकर दक्षिण कोरिया और ताइवान में, मज़बूत बना हुआ है। घरेलू पैसा, यानी रिटेल और DIIs पिछले शुक्रवार की अच्छी बढ़त के दम पर आज बाजार को ऊपर ले गए हैं। इस तेजी में बैंकों की अहम भूमिका रहने की संभावना है। प्राइवेट सेक्टर बैंकों में बनी बड़ी शॉर्ट पोजीशंस के कारण इस सेगमेंट में और शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। सही वैल्यूएशन वाले इस बाजार में उनका वैल्यूएशन आकर्षक है।

नोमुरा का कहना है कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की नई NRI डिपॉज़िट स्कीम बैंकों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है,क्योंकि इससे ज्यादा लंबे समय के लिए विदेशी मुद्रा में डिपॉज़िट जुटाने,लिक्विडिटी बेहतर करने और मार्जिन पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। 15 जून को सुबह 10:30 बजे,बैंक ऑफ बड़ौदा,इंडसइंड बैंक और HDFC बैंक के शेयर 1.5% से 2% ऊपर ट्रेड कर रहे थे। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1.25% ऊपर ट्रेड कर रहा था। जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.06% ऊपर ट्रेड कर रहा था। बैंक निफ्टी 1.2% ऊपर 57,485.15 पर ट्रेड कर रहा था।


बैंक निफ्टी टेक्निकल व्यू

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान की राय है कि ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडर्स को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए की बैंक निफ्टी इंडेक्स के लिए 56,500 और 56,000 अहम सपोर्ट जोन हैं। जब तक यह इन लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है,तब तक अपट्रेंड जारी रहने की संभावना है। ऊपर की तरफ,यह 58,000–58,500 तक जा सकता है। हालांकि 56,000 से नीचे जाने पर अपट्रेंड कमजोर पड़ सकता है। इस लेवल से नीचे,ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस अप्रैल के हाई यानी 57,456 के पास है,जबकि सपोर्ट 55,700–55,500 के आसपास दिख रहा है। मौजूदा लेवल से ऊपर बने रहने पर अपट्रेंड के आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।

Nifty 50 इंडेक्स में श्रीराम फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़त (5.1%) वाली कंपनी रही। बजाज फिनसर्व,बजाज फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ में लगभग 3-4% की बढ़त देखने को मिल रही है।

Nifty 200 इंडेक्स में भी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियां सबसे ज्यादा बढ़त वाली कंपनियों में शामिल रहीं। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी,मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ और L&T फाइनेंस में लगभग 6-7% की बढ़त हुई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।