Bank of Baroda या Union Bank, किसके लिए मार्च तिमाही अधिक धमाकेदार

Bank of Baroda vs Union Bank: दो पीएसयू बैंकों- बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट आ चुके हैं। जानिए घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्टेड दोनों बैंकों में किसके लिए पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही अधिक धमाकेदार रही और मार्च तिमाही में शेयरों की चाल कैसी रही

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 9:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank of Baroda vs Union Bank: बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, दोनों ही Nifty Bank का हिस्सा हैं।

Bank of Baroda vs Union Bank: देश के 12 दिग्गज बैंकों के निफ्टी इंडेक्स Nifty Bank में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक पर सोमवार को खास नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि इन दोनों बैंकों ने गुरुवार 2 अप्रैल को मार्च 2025 तिमाही के प्रोविजिनल बिजनेस अपडेट पेश किए थे और उसके अगले दिन यानी शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते मार्केट बंद था और अब यह सोमवार 6 अप्रैल को खुलने वाला है। इन दोनों बैंकों के लिए मार्च तिमाही धमाकेदार रही और इनके शेयरों की बात करें तो मार्च तिमाही के दौरान ये रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे। फिलहाल बात करें तो गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 0.91% की गिरावट के साथ ₹249.75 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 023% की बढ़त के साथ ₹172.20 पर बंद हुआ था।

Bank of Baroda vs Union Bank: किसके लिए अधिक धमाकेदार रही Q4?

मार्च तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का टोटल वैश्विक बिजनेस सालाना आधार पर 13.93% बढ़कर ₹30.78 लाख करोड़ पहुंचा तो यूनियन बैंक का 5.79% बढ़कर ₹23.85 लाख करोड़ हो गया।


बैंक ऑफ बड़ौदा का वैश्विक डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 12% बढ़कर मार्च तिमाही में ₹16.48 लाख करोड़ पर और घरेलू डिपॉजिट्स 12.83% उछलकर ₹14.01 लाख करोड़ पर पहुंच गया तो यूनियन बैंक का वैश्विक डिपॉजिट्स 2.72% बढ़कर ₹13,06,900 करोड़ और घरेलू डिपॉजिट्स 2.72% उछलकर ₹13,06,297 करोड़ पर पहुंच गया।

बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्लोबल एडवांसेज मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 16.2% उछलकर ₹14.3 लाख करोड़ और घरेलू एडवांसेज 14.56% उछलकर ₹11.69 लाख करोड़ पर पहुंचा तो यूनियन बैंक का 9.76% चढ़कर ₹10.78 लाख करोड़ और घरेलू एडवांसेज 10.06% बढ़कर ₹10.41 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

मार्च तिमाही में कैसी रही शेयरों की चाल?

अब शेयरों की बात करें तो मार्च तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 16% से अधिक कमजोर हुआ लेकिन मार्च तिमाही में ही 26 फरवरी 2026 को बीएसई पर यह ₹325.55 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। पिछले साल 6 मई 2025 को यह एक साल के निचले स्तर ₹212.10 पर था। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर मार्च 2026 तिमाही में 6% से अधिक ऊपर चढ़े तो 27 फरवरी 2026 को यह करीब 9 साल के रिकॉर्ड हाई ₹205.45 पर था तो पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹111.80 पर था।

मार्च तिमाही में कैसा रहा मार्केट?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में से एक निफ्टी 50 कमजोर हुआ और 14% से अधिक नीचे आया लेकिन तिमाही की शुरुआत में 5 जनवरी 2026 को यह 26,373.20 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो यह मार्च तिमाही में और तेजी से लुढ़का और 15% से अधिक टूट गया लेकिन मार्च तिमाही में ही यह 3 फरवरी 2026 को यह 61,764.85 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। फिलहाल की बात करें तो निफ्टी 50 गुरुवार को 22,713.10 और बैंक निफ्टी 51,548.75 पर बंद हुआ था।

Trump Tariffs on Pharma: पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैरिफ, जेनेरिक को 'थोडे समय की' राहत, भारत पर होगा ये असर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।