Bank of Baroda vs Union Bank: देश के 12 दिग्गज बैंकों के निफ्टी इंडेक्स Nifty Bank में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक पर सोमवार को खास नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि इन दोनों बैंकों ने गुरुवार 2 अप्रैल को मार्च 2025 तिमाही के प्रोविजिनल बिजनेस अपडेट पेश किए थे और उसके अगले दिन यानी शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते मार्केट बंद था और अब यह सोमवार 6 अप्रैल को खुलने वाला है। इन दोनों बैंकों के लिए मार्च तिमाही धमाकेदार रही और इनके शेयरों की बात करें तो मार्च तिमाही के दौरान ये रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे। फिलहाल बात करें तो गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 0.91% की गिरावट के साथ ₹249.75 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 023% की बढ़त के साथ ₹172.20 पर बंद हुआ था।
