Get App

बाटा इंडिया में LIC ने बढ़ाई हिस्सेदारी, जानिए क्या आपके लिए भी बनते हैं निवेश के मौके

Bata India: दिसंबर 2022 तक बाटा में म्यूचुअल फंड्स की 22.24 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो फरवरी के अंत में घटकर 20.64 फीसदी रह गई। आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, कोटक एएमसी और आईडीएफसी म्यूचुअल फंड ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने तीसरी तिमाही में बाटा के शेयरों की बिक्री की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 2:39 PM
बाटा इंडिया में LIC ने बढ़ाई हिस्सेदारी, जानिए क्या आपके लिए भी बनते हैं निवेश के मौके
प्राइम डेटाबेस के मुताबिक, दिसंबर 2022 तक बाटा में म्यूचुअल फंड्स की 22.24 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो फरवरी के अंत में घटकर 20.64 फीसदी रह गई

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन की तरफ से हिस्सेदारी बढ़ाए जाने के बाद से देश की जानीमानी फुटवियर बनाने वाली कंपनी बाटा इंडिया सुर्खियों में है। मार्च में, एलआईसी ने खुले बाजार लेनदेन के जरिए बाटा इंडिया के 6.88 लाख अतिरिक्त इक्विटी शेयर खरीदे है। इस खरीदारी के चलते बाटा इंडिया में एलआईसी की हिस्सेदारी 4.47 फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी से थोड़ी ज्यादा हो गई है। संभवत: एलआईसी ने इस स्टॉक में बॉटम फिशिंग करने की कोशिश की है क्योंकि ये स्टॉक 1380 रुपए पर स्थित अपने 52 वीक लो के करीब दिख रहा है जो 20 मार्च 2023 को बना था।

बॉटम की तलाश में बाटा इंडिया

जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड चैट विज़ार्ड एफजेडई के फाउंडर और टेक्निकल एनालिस्ट मिलन वैष्णव का कहना है कि पिछले साल जुलाई और सितंबर के बीच इस स्टॉक ने 1980 रुपये के करीब तीन बार रजिस्टेंस का सामना किया। इसके बाद इसमें कंसोलीडेशन देखने को मिला। इस दौरान इस स्टॉक ने 1370-1390 रुपए के निचले स्तर को हिट किया। उसके बाद से स्टॉक अपना संभावित बॉटम तलाशने की कोशिश कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें