बाजार में उतार-चढ़ाव के लिए रहें तैयार, ये हैं April series के लिए टॉप बाइंग पिक्स

भारतीय बाजार में पिछले हफ्ते एक 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है.

अपडेटेड Mar 30, 2021 पर 7:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

भारतीय बाजार में पिछले हफ्ते एक 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं March F&O सीरीज 5 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान स्मॉल और मिडकैप में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बाजार जानकारों का कहना है कि आगे हमें भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा क्योंकि हर उछाल पर हमें बाजार में बिकवाली का दवाब बनता दिख रहा है।

जानकारों का ये भी कहना है कि बैंक शेयर में फोकस में बने रहेंगे, क्योंकि अप्रैल सीरीज में हमें इनमें काफी शॉर्ट पोजीशन रोलओवर देखने को मिला है। ICICI डायरेक्ट ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी में हमें कोई टिकाऊ बढ़त तभी दिखेगी जब यह 14,800 के ऊपर जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो निफ्टी के लिए 14,800-14,900 के मजबूत रजिस्टेंस का काम करेगा। ये पॉजिटिव झुकाव के साथ इन स्तर के करीब कंसोलिडेट हो सकता है।

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पिछले एक साल के जोरदार उछाल के बाद अब बाजार में कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। बाजार में चुनिंदा क्वालिटी शेयर सुर्खियों में रहेंगे।

अप्रैल सीरीज के लिए जानकारों के टॉप पिक्स

चॉइस ब्रोकिंग के सुमित बागड़िया की निवेश सलाह

Godrej Consumer Products:गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट में 750-800 रुपये के लक्ष्य के लिए 670 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीद की सलाह है। फिलहाल ये शेयर 710 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 5 फीसीद की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।


Hindalco Industries: हिंडाल्को में 365-390 रुपये के लक्ष्य के लिए 290 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीद की सलाह है। फिलहाल ये शेयर 327 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 11 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।

HDFC Bank:एचडीएफसी बैंक में 1580-1640 रुपये के लक्ष्य के लिए 1440 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीद की सलाह है। फिलहाल ये शेयर 1492 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 6 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।

YES SECURITIES की निवेश सलाह

Shree Cement:श्री सीमेंट में 30000 रुपए के लक्ष्य के लिए 27200 रुपए के स्टॉपलाॉस के साथ खरीद का सलाह है। फिलहाल ये शेयर 28090 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 7 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।

SAIL:सेल में 87 रुपए के लक्ष्य के लिए 71 रुपए के स्टॉपलाॉस के साथ खरीद का सलाह है। फिलहाल ये शेयर 76.70  रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 13 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।

Titan Company:टाइटन में 1610 रुपए के लक्ष्य के लिए 1450 रुपए के स्टॉपलाॉस के साथ खरीद का सलाह है। फिलहाल ये शेयर 1506 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 7 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।

Angel Broking की निवेश सलाह

Asian Paints:एशियन पेन्ट्स में 2,610 रुपए के लक्ष्य के लिए 2,458 रुपए के स्टॉपलाॉस के साथ खरीद का सलाह है। फिलहाल ये शेयर 2,498 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 4.5 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।

JSW Energy:जेएसडब्ल्यू एनर्जी में 93 रुपए के लक्ष्य के लिए 83.20 रुपए के स्टॉपलाॉस के साथ खरीद का सलाह है। फिलहाल ये शेयर 88  रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 6 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।

SMC Global Securities की निवेश सलाह

Gujarat Gas Limited: गुजरात गैस में 575 रुपए के लक्ष्य के लिए  480 रुपए के स्टॉपलाॉस के साथ खरीद का सलाह है। फिलहाल ये शेयर 517 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 11 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।

PI Industries Limited: पीआई इंडस्ट्रीज में 2420 रुपए के लक्ष्य के लिए 2160 रुपए के स्टॉपलाॉस के साथ खरीद का सलाह है। फिलहाल ये शेयर 2271 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। इस शेयर में अप्रैल सीरीज में 6 फीसदी की आसानी से बढ़त देखने को मिल सकती है।


 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।