कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आईजीएल, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, मैक्स फाइनेंशियल और हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं पीआई इंडस्ट्रीज, महानगर गैस, कैम्स, जीएमआर एयरपोर्ट और आदित्य बिड़ला कैपिटल में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि टाटा मोटर्स, मझगांव डॉक, हिंदुस्तान कॉपर, बीएसई और यूनो मिंडा में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एचएफसीएल, आरबीएल बैंक, मणप्पुरम फाइनेंस, पेज इंडस्ट्रीज और डॉ रेड्डीज में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एलआईसी, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, ब्लू स्टार और फेडबैंक फाइनेंशियल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
