कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार में तेजी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर, हुडको, प्रेस्टीज एस्टेट, पूनावाल फिनकॉर्प और टीटागढ़ रेल सिस्टम के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि पीबी फिनटेक, आईआरएफसी, पीरामल एंटरप्राइजेज, वोडाफोन आइडिया और सीडीएसएल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ फिनिक्स मिल्स, टेक महिंद्रा, एलटीआई माइंडट्री, आईटीसी और युनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सिनजीन, सीडीएसएल, इंटरग्लोब एविएशन और एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Syngene
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि Syngene के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 710 के स्ट्राइक वाली कॉल 11 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से CDSL के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1240-1250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1150 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1179 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Interglobe Aviation
wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Interglobe Aviation पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 4972 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4848 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 5200 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Escorts Kubota
Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Escorts Kubota के स्टॉक में 3194 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)