Get App

आरबीआई पॉलिसी के दिन बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

REC के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 416 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। REC के शेयर में 430 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 412 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 5:46 PM
आरबीआई पॉलिसी के दिन बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी
AB Real Estate पर AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 2435 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

आरबीआई पॉलिसी के दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो डीएलएफ, मुथूट फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, आईआईएफएल फाइनेंस और एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, गोदरेज प्रॉपर्टीज, आरबीएल बैंक और श्रीराम फाइनेंस में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत डायनैमिक्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, डाबर और डिवीज लैब में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि सोलर इंडस्ट्रीज, सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, चंबल फर्टिलाइजर्स, सीजी पावर और एंजेल वन में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टाटा कम्युनिकेशन, जिंदल स्टेनलेस, सीजी पावर और मैक्स एस्टेट्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Dalmia Bharat

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Dalmia Bharat के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2140 के स्ट्राइक वाली कॉल 41 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 60/78/82 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 25 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः REC Future

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से REC के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 430 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 412 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 416 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें