बाजार में फाइनेंस निफ्टी एक्सपायरी के दिन दबाव बढ़ा हुआ दिखाई दिया। बेंचमार्क निफ्टी 17300 के करीब पहुंच गया। जबकि बैंक निफ्टी में भी हल्की कमजोरी नजर आई। लेकिन आज बाजार में मिडकैप का बोलबाला देखने को मिला। करीब एक परसेंट इंडेक्स उछला। वहीं ऑटो शेयरों में फरवरी के बिक्री आंकड़ों से पहले रफ्तार दिख रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब पौने 1% चढ़ा। IT और रियलिटी से जुड़े स्टॉक्स में भी खरीदारी नजर आई। वहीं मेटल स्टॉक्स में रिकवरी का मूड देखने को मिला। बाजार बंद होने से पहले 4 दिग्गज एक्सपर्ट्स ने पावर ग्रिड, यूपीएल, आईजीएल और इंफोसिस के शेयरों पर दांव खेला। उनका कहना है इन चारों स्टॉक्स में ट्रेड लेने से जोरदार कमाई होगी।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Infosys
मानस ने कहा कि इंफोसिस के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1480 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 19 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना नहीं भूलना चाहिए।
मार्केट एक्सपर्ट ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से पावर ग्रिड के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 230 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 218 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 222 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
5Paisa.com के रुचित जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः UPL
रुचित जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में यूपीएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 697 रुपये के लेवल पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 710 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक फिसलकर 665 रुपये के लेवल तक लुढ़क सकता है।
William O’Neil के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः IGL
William O’Neil के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज आईजीएल के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 438 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 422 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने पर ये स्टॉक मध्यम अवधि में 490 रुपये के स्तर तक चढ़ सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )