Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में डीआरएल, मारुति सुजुकी, सिप्ला के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में एसबीआई, बीईएल, एचडीएफसी लाइफ के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो वोडाफोन आइडिया, आईओसी, एल्केम लैबोरेटरीज, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और डाबर के शेयर लाल निशान में दिखाई दिये। इस बीच आज NAV Investment की आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51700 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51400, 51300 और 51200 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment की आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
SBI Future : खरीदें - 809 रुपये, टारगेट - 830 रुपये, स्टॉपलॉस - 800 रुपये
Escorts Kubota Future : खरीदें - 3601 रुपये, टारगेट - 3660 रुपये, स्टॉपलॉस - 3350 रुपये
Ambuja Cements Future : खरीदें - 575 रुपये, टारगेट - 595 रुपये, स्टॉपलॉस - 535 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने BEL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि BEL की नवंबर की एक्सपायरी वाली 290 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 7 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 12 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)