Get App

डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

BEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बुलिश राय दी है। डीलर्स ने कहा कि इस स्टॉक में घरेलू फंड्स की ओर से खरीदारी की गई है। उनको लगता है कि ये शेयर ऊपर चढ़ कर 196-200 रुपये तक पहुंच सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 5:45 PM
डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर
NALCO पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने तेजी की राय दी। डीलर्स की शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक ये स्टॉक चढ़कर 165-170 के स्तर तक बढ़ सकता है

Dealing Room Check: वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में रिकवरी का मूड दिखा। निफ्टी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट सुधरकर 22000 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी में भी सुधार नजर आया। तगड़ी रिकवरी के साथ मिडकैप इंडेक्स ने आउटपरफॉर्म किया। CLSA की बिकवाली की सलाह के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में दबाव नजर आया। IOC, BPCL, HPCL करीब 2 परसेंट गिरे। ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 'बिरला ओपस' ब्रांड के तहत पेंट बाजार में कदम रखा। पनीपत, लुधियाना और तमिलनाडु के प्लांट शुरू हुए। अच्छे नतीजों के बाद ABB पर जेफरीज बुलिश हुआ। 6100 के ऊपर के लक्ष्य दिये। इसके बाद शेयर 8 परसेंट ऊपर पहुंच गया। दो दिनों में शेयर 17 परसेंट चला। गन्ने की FRP 25 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ने से शुगर कंपनियों में दबाव देखने को मिला। शक्ति, सिंभावली, उगर, श्री रेणुका जैसी कंपनियों के शेयर 2 से 3 परसेंट फिसल गये। वहीं आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज बीईएल और एनटीपीसी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बीईएल के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। इसके लिए लक्ष्य 196-200 रुपये तय किया है। घरेलू फंड्स की ओर से इस शेयर में खरीदारी की गई है। डीलर्स के मुताबिक आज शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई है। इसमें 56 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें