Get App

BEL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹572 करोड़ के ऑर्डर मिले, शेयरों पर रहेगी नजर

BEL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी BEL को ₹572 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इससे चालू वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है। जानिए किन प्रोजेक्ट्स के लिए मिले ऑर्डर, मार्च तिमाही के नतीजे कैसे रहे और अब निवेशकों की नजर किस पर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 9:37 PM
BEL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹572 करोड़ के ऑर्डर मिले, शेयरों पर रहेगी नजर
सोमवार को BEL का शेयर 1.01% गिरकर ₹410.70 पर बंद हुआ।

BEL Share Price: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को ₹572 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि ये ऑर्डर 22 जून 2026 के बाद मिले हैं।

इन ऑर्डर्स में कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, एवियोनिक्स, एन्क्रिप्टर्स, टैंक सब-सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), बैटरियां, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, अपग्रेड, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं।

इससे पहले जून में भी BEL को ₹1,081 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले थे। इनमें कम्युनिकेशन सिस्टम, रडार, CBRN प्रोटेक्शन सिस्टम, सीकर्स, एवियोनिक्स, अपग्रेड और सर्विसेज शामिल थीं। लगातार मिल रहे नए ऑर्डर मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत कर रहे हैं।

मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें