Belrise shares price : हाल में लिस्ट हुए बेलराइज में आज जोरदार तेजी, सुबह हुई एक ब्लॉक डील ने भरा जोश

BelRise shares price : ब्लॉक डील के बाद बेलराइज खूब दौड़ा है। प्रोमोटर ने 900 करोड़ रुपए में 6.6 फीसदी हिस्सा बेचा है। न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम पूरा करने के लिए ये बिकवाली की गई है। रिलेटेड पार्टीज के मर्जर से प्रोमोटर हिस्सा 75% से ज्यादा हो रहा था। प्रोमोटर्स की आगे हिस्सा बेचने की योजना नहीं है

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
बेलराइज ने इजरायल की Plasan SASA से 3 साल का करार किया है। एक साथ मिलकर कारोबारी मौके तलाशने के लिए ये करार किया गया है

Belrise shares price : हाल में लिस्ट हुए बेलराइज में आज जोरदार तेजी है। दरअसल सुबह इसमें एक ब्लॉक डील हुई, इसके बाद शेयर में पंख लग गए। कंपनी में प्रोमोटर ने MPS नियमों के चलते 6.6 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। कंपनी ने इजरायल की कंपनी से करार किया है। इसके चलते आज ये शेयर जोश में दिख रहा है। फिलाहाल ये शेयर 9.70 रुपए यानी 6.13 फीसदी की तेजी के साथ 168 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इसका इंट्राडे हाई 179.90 रुपए और इंट्राडे लो 162.05 रुपए है।

बेलराइज में जोरदार तेजी

ब्लॉक डील के बाद बेलराइज खूब दौड़ा है। प्रोमोटर ने 900 करोड़ रुपए में 6.6 फीसदी हिस्सा बेचा है। न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम पूरा करने के लिए ये बिकवाली की गई है। रिलेटेड पार्टीज के मर्जर से प्रोमोटर हिस्सा 75% से ज्यादा हो रहा था। प्रोमोटर्स की आगे हिस्सा बेचने की योजना नहीं है।


इजरायली कंपनी से करार

बेलराइज ने इजरायल की Plasan SASA से 3 साल का करार किया है। एक साथ मिलकर कारोबारी मौके तलाशने के लिए ये करार किया गया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां रक्षा मंत्रालय और PSUs के टेंडर में मिलकर हिस्सा लेंगी। बेलराइज, Plasan के ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बनेगी। बेलराइज भारत में Plasan के विस्तार में मदद करेगी। बेलराइज ने 15 फीसदी के करीब रेवेन्यू ग्रोथ का आउटलुक दिया है।

OUTLOOK 2026 : नए साल के लिए कौन सा फंड सही, कहां मिलेगी ग्रोथ, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

कंपनी प्रोफाइल

बेलराइज़ इंडस्ट्रीज़ भारत में स्थित एक ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी है, जो टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, फोर-व्हीलर, कमर्शियल गाड़ियों और एग्रीकल्चर गाड़ियों के लिए सेफ्टी-क्रिटिकल सिस्टम और दूसरे इंजीनियरिंग सॉल्यूशन की एक बड़ी रेंज देती है।

यह अपने प्रोडक्ट्स को देश और विदेश दोनों जगह बेचती है, और इसका काम ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, UK, जापान और थाईलैंड जैसे कई बाजारों तक फैला हुआ है।

कंपनी के ग्राहकों के साथ लंबे समय से संबंध हैं, जिनमें बजाज ऑटो, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, जगुआर लैंड रोवर और रॉयल एनफील्ड मोटर्स जैसे जाने-माने मल्टीनेशनल OEM शामिल हैं। दिसंबर 2024 तक इसके 10 राज्यों में 17 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट थे।

बाजार में किया था शानदार आगाज़

बेलराइज़ के शेयर की भारतीय एक्सचेंज पर मई 2025 में अच्छी शुरुआत हुई, NSE पर यह ₹100 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस ₹90 से 11% ज़्यादा था,और सेशन के आखिर में इश्यू प्राइस की तुलना में 8% से ज़्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ था। स्टॉक एक्सचेंज में शानदार लिस्टिंग के बाद, बेलराइज़ के शेयर आगे भी जोरदार तेजी में रह और अब यह अपने इश्यू प्राइस से 100% ज़्यादा ऊपर ट्रेड कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।